कन्नौज। अपराध नियंत्रण के लिए 10 थानों की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर रविवार को 27 वारंटियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
कोतवाली गुरसहायगंज के कस्बे चौकी इंचार्ज दीपक चौधरी, सरायप्रयाग चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार और जसोदा चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने संयुक्त अभियान चलाकर पचपुखरा निवासी रामलाल, अरविंद, नरेंद्र और कोतवाल को गिरफ्तार किया। इसके अलावा तेराजाकेट निवासी सचिन उर्फ अंकित तिवारी, तिलपई निवासी भूरा, कस्बा स्थित चकोर गली निवासी आशीष कुमार तथा सरायप्रयाग के रहने वाले वारंटी कलोर को दबोचा गया।
इसी प्रकार सदर कोतवाली व तिर्वा पुलिस ने दो-दो तथा ठठिया पुलिस ने चार वारंटी दबोचे। सौरिख व इंदरगढ़ पुलिस ने तीन-तीन तथा छिबरामऊ कोतवाली पुलिस ने दो वारंटियाें को गिरफ्तार किया। जबकि तालग्राम, सकरावा व विशुनगढ़ पुलिस ने एक-एक वारंटी गिरफ्तार किया।