फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी में दूषित पानी पीने से 10 लोग हुए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आस्था ग्रीन सोसाइटी में मंगलवार को बिसरख सीएचसी की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में करीब 39 लोगों ने जाकर जांच कराई, जिनमें से केवल 10 लोगों को उल्टी, पेट दर्द और दस्त की शिकायत मिली। वहीं, सोसाइटी में अभी भी लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन


सोसाइटी में रहने वाले बिपिन सिंह ने बताया कि दूषित पेयजल आपूर्ति के कारण लोग बीमार हुए। समस्या को उठाने के बाद टैंकों की सफाई कराई जा रही है। अब तक 250 से अधिक लोग उल्टी,पेट दर्द और दस्त से पीड़ित हो चुके हैं। लोगों की ओर से सावधानी बरतने के कारण अब ज्यादा मामले नहीं आ रहे हैं। सोसाइटी के कई लोग अब भी पानी को उबालकर व बाहर से पानी को मांगा कर पी रहे हैं। बिसरख सीएचसी के प्रभारी डॉ. सचेंद्र मिश्र ने बताया कि सोसाइटी में कैंप लगाया गया था। जिसमें 39 में से 10 लोग दस्त से पीड़ित मिले हैं। उन्हें टीम की ओर से दवाईयां दी गई है। इसके साथ ही सावधानियां बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें