फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका खंड की 10 पंचायतें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका खंड परिसर में बुधवार को एसडीएम प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में 48 ग्राम पंचायतों के लिए ड्रॉ निकाला गया। इस दौरान एसडीएम ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार खंड की 48 ग्राम पंचायतों के सभी सदस्यों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में सरपंच पद के लिए अनुसूचित जाति के आरक्षण के लिए ड्रॉ निकालने की प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति की जनसंख्या के अनुसार पाटन उदयपुरी, धमाला, कोलगांव को दोबारा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा सरकार के पंचायती राज अधिनियम के अनुसार शकरपुरी, बसई मेव, दोहा, मोहम्मद बॉस, रिगड़, बीवा, बाई खेड़ा गांवों को भी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।
बीडीपीओ मोहन लाल ने कहा कि खंड की 48 ग्राम पंचायतों में से आबादी के अनुपात के अनुसार तीन पुरानी और 7 नई ग्रामपंचायतों को आरक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि इनके अलावा महिला सरपंच पद के लिए भी ड्रॉ की प्रक्रिया पूरी की गई है। ड्रॉ निकालने के बाद रिपोर्ट से जिला उपायुक्त व पंचायत विभाग के चंडीगढ़ स्थिति उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें