नूंह। सोमवार को जिले में 10 कोरोना के नए मामले सामने आए। इससे पूर्व रविवार को भी जिले में 6 मामले सामने आए थे। दस मामलों में निजामपुर दो, नूंह एक, उजीना एक, तावडू 5 व नगीना में एक संक्रमित सामने आए। अब जिले में कोरोना के 26 एक्टिव मरीज है। अब भी 2177 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।
स्वास्थ्य विभाग हर दिन लगभग 700 मरीजों की जांच कर रहा है। विभाग ने लोगों को कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाना, बार-बार साबुन से हाथ धोना और 2 गज की दूरी बना कर रखने के सख्त निर्देश दिए गए है।
वहीं अब तक कोरोना के 1755 मामले सामने आए हैं। इनमें से1699 मरीज ठीक हो गए हैं। कोरोना से 30 लोगों की मौत हो चुकी है। 54399 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 54095 लोगों की निगरानी में रखने का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 244 लोग अंडर सर्विलांस पर हैं। अब तक 219602 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं। इनमें से 215109 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।