-सेक्टर 35 स्थित मोरना डिपो और ग्रेटर नोएडा डिपो से संचालित होंगी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को शनिवार को पांच और डीजल बसें मिल गई। इसी हफ्ते सोमवार को 5 मिनी बसें कानपुर से नोएडा पहुंचीं थीं। इस तरह कुल मिलाकर दस मिनी बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल हो गई हैं। कुल 10 बसों का संचालन हो सकेगा। ये बसें सेक्टर 35 स्थित मोरना डिपो और ग्रेटर नोएडा डिपो से संचालित होंगी। निगम के अनुसार यह बसें 10 अलग-अलग रूटों पर चलाने की योजना बनाई है।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इन रूटों के लिए परमिट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है सोमवार को शनिवार को आईं बसों के परमिट के लिए सोमवार को आवेदन कर दिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी दो सप्ताह के भीतर ये बसें सड़कों पर दौड़ना शुरू कर देंगी। बसों के संचालन के लिए आवश्यक चालक और परिचालक पहले ही चयनित किए जा चुके हैं। जैसे ही परिवहन विभाग को परमिट प्राप्त होंगे, तुरंत ही बसों को रूटों पर उतार दिया जाएगा। इस योजना से गांवों को शहरों से जोड़ने में मदद मिलेगी, जिससे लाखों लोगों को आवागमन में सुविधा और राहत मिलेगी।
-
इन रूटों पर दौड़ेंगी बसें
नोएडा–ग्रेटर नोएडा–रबुपुरा–झांझर–रन्हैरा
नोएडा–ग्रेटर नोएडा–जेवर कट–जहांगीरपुर-लौदाना
नोएडा–ग्रेटर नोएडा–परीचौक–जेवर–बिलासपुर-दनकौर-झाझर
नोएडा–ग्रेटर नोएडा–परीचौक–जेवर–हामिदपुर–झुप्पा
नोएडा–परीचौक–रबुपुरा–तिर्थली–कौली-गोविंदगढ़-कोठरा-झुप्पा
नोएडा–खेड़मोड़–तकीपुर–अनवरपुर–चांदपुर–मोहद्दीनपुर
नोएडा–सूरजपुर–दादरी–महावर
नोएडा–बदौली-सूरजपुर–दादरी–कलौंदा
नोएडा–डेहरा–झाल
नोएडा–छायसा