फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जून तक यमुना सिटी में शिलान्यास की लाइन में 10 दिग्गज कंपनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
- ट्रैक्टर निर्माण, सोलर सेल निर्माण जैसे बड़े प्रोजेक्ट को मिल चुकी जमीनें
विज्ञापन

- एयरपोर्ट के शुरू होने की आहट में उत्पादन शुरू करने की तैयारी में दिग्गज कंपनियां

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में एयरपोर्ट से वाणिज्यिक उड़ानें शुरू होने की आहट के साथ ही कई दिग्गज कंपनियों ने उत्पादन शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी हैं। इन कंपनियों को जमीन पहले ही यमुना प्राधिकरण ऑफर कर चुका है। अब कंपनियां प्राधिकरण से आवंटन और लीज डीड की प्रक्रिया पूरी करने के लिए संपर्क में हैं। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 10 कंपनियां जून तक शिलान्यास कार्यक्रम कर फैक्ट्री का निर्माण शुरू कराने की तैयारी में जुटी हैं।
इनमें ट्रैक्टर निर्माण, ऑटोमोबाइल कंपोनेंट, सोलर पैनल, मल्टीमीडिया प्रोडक्शन, एआई सिटी जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। यह सभी कंपनियां मिलकर यहां करीब 2.50 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इनमें सबसे बड़ा निवेश दावोस में आयेाजित वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम में एमओयू करने वाली एएम समूह की कंपनी को करना है। इन कंपनियों को जमीन ऑफर हो चुकी है। कुछ के आवंटन पत्र भी जारी प्राधिकरण कर चुका है। इनमें सेल, बेव्यू प्रोजेक्ट्स आदि कंपनियां शामिल हैं। फिल्म सिटी में निर्माण शुरू करने की समीक्षा मंगलवार को खुद सीईओ राकेश कुमार सिंह ने कंपनी के अधिकारियों के साथ की और निर्माण जल्दी शुरू कराने के लिए कहा। अन्य प्रोजेक्ट सेक्टर-10, सेक्टर-8डी, सेक्टर-16, ईएमसी 2.0 में आने प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कंपनियों के प्रस्तावित शिलान्यास
कंपनी - एएम ग्रीन
प्रोजेक्ट - एआई सिटी और हाइपरस्केल डेटा सेंटर
निवेश - 2.27 लाख करोड़ रुपये


कंपनी - एस्कॉर्ट्स कुबोटा
प्रोजेक्ट - 200 एकड़ में दुनिया का सबसे बड़ा एकीकृत ट्रैक्टर विनिर्माण संयंत्र।

निवेश - 4500 करोड़ रुपये


कंपनी - बेव्यू प्रोजेक्ट्स

प्रोजेक्ट - 230 एकड़ में इंटरनेशनल फिल्म सिटी।

निवेश - 1500 करोड़ रुपये


कंपनी - एसेंट सर्किट्स

प्रोजेक्ट - इलैक्ट्रॉनिक उत्पाद

निवेश - 3250 करोड़ रुपये



कंपनी - अंबर एंटरप्राइजेज

प्रोजेक्ट - होम एप्लायंसेस व कंज्यूमर इलैक्ट्रॉनिक्स
निवेश - 6785 करोड़ रुपये



कंपनी - मिंडा कॉरपोरेशन
प्रोजेक्ट - ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए वायरिंग हार्नेस।
निवेश- 800 करोड़ रुपये



कंपनी - हैवेल्स इंडिया

प्रोजेक्ट - केबल, एसी और स्विचगियर के लिए ''एंकर यूनिट''

निवेश- 800 करोड़ रुपये



कंपनी - सेल
प्रोजेक्ट - सोलर सेल और मॉड्यूल प्लांट
निवेश - 8,200 करोड़ रुपये


कंपनी - आरपी गोयंका समूह
प्रोजेक्ट - सोलर सेल और मॉड्यूल प्लांट
निवेश - 3800 करोड़ रुपये


कंपनी - न्यू हॉलैंड व फोर्ड का संयुक्त उपक्रम सीएनएच इंडस्टि्रयल
प्रोजेक्ट - ट्रैक्टर व सहयोगी उपकरण।
निवेश - 8000 करोड़ रुपये


वर्जन-
एयरपोर्ट के शुरू होने और पिछले सेमी कंडक्टर पार्क के शिलान्यास के बाद कई दिग्गज कंपनियों ने शिलान्यास और इसके बाद निर्माण पूरा कर उत्पादन शुरू करने की इच्छा जताई है। सभी के लिए जमीन उपलब्ध है। जल्दी ही सभी कंपनियों को जमीन पर कब्जा देते हुए निर्माण शुरू करने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी करा दी जाएगी। प्रयास यही है कि अप्रैल से जून के बीच यह कंपनियां अपना शिलान्यास कर निर्माण शुरू करने के लिए करा सकें। - राकेश कुमार सिंह, सीईओ, यीडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें