फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह के खानपुर घाटी का ट्रक ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। खानपुर घाटी गांव में एक ट्रक चालक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर प्रशासन सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोरोना पीड़ित की पत्नी और चार बच्चों को आइसोलेट करने के लिए शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया है। बाकी परिजनों को 21 दिनों के लिए घरों में रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर 22 मार्च को लॉकडाउन के बाद 23 मार्च को वो गुजरात से अपने घर खानपुर घाटी आया था। जब वह घर आया तो उस समय वो बिल्कुल ठीक था लेकिन बृहस्पतिवार को उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई, इसके बाद उसे पिनगवां के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी तबियत में सुधार नहीं होने पर बृहस्पतिवार शाम उसे शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इसके बाद उसका सैंपल जांच के लिए रोहतक मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जिसमें वो पॉजिटिव पाया गया।
कोरोना टास्क फोर्स के जिला प्रभारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि चालक को नलहड़ मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। यह नूंह में चालक का पहला केस है। उसके परिवार को घर में ही 21 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। विभाग की टीम यह पता लगा रही है कि वो और किन किन लोगों के संपर्क में था। उन सभी लोगों की पहचान कर सभी सैंपल जांच के लिए रोहतक मेडिकल कॉलेज भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें