फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से मारपीट कर एक लाख रुपये लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से मारपीट कर एक लाख लूटे
विज्ञापन

दनकौर। कस्बे में बृहस्पतिवार शाम को एक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से मारपीट कर एक लाख रुपये लूटने व लैपटॉप समेत अन्य सामान तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित को उपचार ले लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के भाई ने पुलिस से शिकायत की है। अनाज मंडी के पास कस्बा निवासी लोकेश का आरोप है कि शाम को एक पहचान वाला और 2 अज्ञात सेवा केंद्र पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करते वक्त आरोपियों की नजर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे पर गई, वह पीड़ित को खींचकर दूसरे कमरे में ले गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद ना हो, ऐसे में सीसीटीवी पर पर्दा डाल लिया। पूरी वारदात फिर भी कैमरे में कैद होती रही। पीड़ित का आरोप है कि 2 दिन पहले उस पर आरोपियों ने जानलेवा हमला किया था। जिसकी शिकायत पुलिस से भी की थी। आरोपी एक लाख रुपये भी लूटकर ले गए। हालांकि, पुलिस लूट से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें