फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोदना गांव में आठ करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खोदना गांव में 8 करोड़ की सरकारी जमीन से कब्जा हटाया
विज्ञापन

दादरी। गांव खोदना कला में सरकारी जमीन पर कब्जा कर 4 कमरे बना लिए गए थे। प्रशासन ने कार्रवाई कर बृहस्पतिवार को अवैध निर्माण गिरा दिया। मौके पर चारदीवारी भी बना ली गई थी। जिसे ढहा दिया गया। कब्जा मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करीब आठ करोड़ बताई जा रही है। नायब तहसीलदार सीमा सिंह ने बताया कि ग्राम समाज की आठ बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर चारदीवारी कराने के बाद चार कमरे बना दिए गए थे। वहां मिट्टी का भराव कर पराली लगा दी गई थी। साथ ही गांव तिलपता निवासी एक व्यक्ति के मवेशी वहां बांध दिए गए थे। बृहस्पतिवार को जब लेखपाल व तहसीलदार जांच के लिए पहुंचे तो सरकारी जमीन पर कब्जा मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कब्जा धारक का पता नहीं चला। प्रशासन ने मशीन की मदद से कमरों को तुड़वा दिया। नायब तहसीलदार ने कहा कि अवैध कब्जा करने वाले की पहचान की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें