तावडू । बिलासपुर सड़क मार्ग पर धारीवाल होटल के करीब कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजीव निवासी नरहेडा जिला गुरुग्राम ने बताया कि 17 अगस्त करीब 3 बजे वह तावडू से मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था। उन्होंने बताया कि जब वह तावडू बिलासपुर सड़क मार्ग पर होटल धारीवाल के करीब पहुंचे तो तेजी से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी। साथ ही मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की मदद से उन्हें नलहड़ मेडिकल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। तावडू पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।