फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल की चपेट में आने से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। चिलावली गांव में मोटरसाइकिल की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर घायल हो गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चिलावली निवासी पीड़ित सलमुद्दीन ने बताया कि 29 जून शाम के समय उसका पुत्र समीर गांव में ही अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था तभी तेज गति से एक मोटरसाइकिल आई जिसने उसके बेटे को टक्कर मार दी। इससे उसका बाया पैर फ्रैक्चर हो गया। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने मोटरसाइकिल नंबर और चालक को पहचान लिया था।
विज्ञापन

मोटरसाइकिल चालक बिलाल उनके गांव चिलावली निवासी ही है। जो टक्कर मारने के बाद मोटरसाइकिल सहित मौके से फरार हो गया। घायल बेटे को उन्होंने उपचार के लिए शहीद हसन खां मेवाती नगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि अब तक गांव में गणमान्य लोगों के बीच फैसले की बात चल रही थी। लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। पुलिस ने पीड़ित सलमुद्दीन की शिकायत पर आरोपी मोटरसाइकिल चालक बिलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें