फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद सीईओ की कार से टक्कर में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिला परिषद के सीईओ महावीर सिंह की कार और बाइक की बृहस्पतिवार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। कार में जिला परिषद के सीईओ महावीर सिंह गनमैन और चालक के साथ नूंह से पलवल की ओर जा रहे थे। जब छछेड़ा गांव के मोड़ के करीब वे पहुंचे तो बाइक पर छछेड़ा गांव के पीयूष (18) और रोहित कार से टकरा गए। हादसे में पीयूष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बताया जा रहा है कि इस हादसे में सीईओ महावीर सिंह और उनके गनमैन को भी चोट लगी है, लेकिन पुलिस इस बारे में कुछ भी खुलकर नहीं बता रही है। जांच अधिकारी एएसआई प्रताप ने कहा कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें