फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। बिजली की टूटी तार की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर शनिवार को बिजली निगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला नूंह खंड के सलंबा गांव का है। 1 सितंबर को 10 वर्षीय कामिल जब अपनी माता को खेत में रोटी देने जा रहा था, तभी रास्ते में कामिल 11 हजार वोल्ट बिजली की तार की चपेट में आ गया। परिजनों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, लेकिन बायां हाथ बुरी तरह से झुलसने के कारण 9 सितंबर को डॉक्टरों को उसका हाथ काटना पड़ा। इस मामले में पीड़ित परिवार ने शनिवार को नूंह थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को बिजली निगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता रमजान निवासी सलंबा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बिजली निगम की अनदेखी और लापरवाही के कारण उनके बेटे कामिल को अपना हाथ गवाना पड़ा। गांव के खेतों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली की जर्जर तार 1 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे टूट गई। बिजली की टूटी तार की चपेट में कामिल आ गया और उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नलहड़ में भर्ती कराया लेकिन गंभीर चोट के कारण डॉक्टरों को उसका आधा हाथ काटना पड़ा। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फोटो- नूंह सदर थाने में पहुंचा पीड़ित परिवार साथ में हाथ गवाने वाला मासूम कामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें