फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर रविवार को धुलावट टोल नाके के करीब सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें नगर के निजी ग्लोबल हेल्थ केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें गंभीर रूप से घायल 2 को गुरुग्राम रेफर किया गया है। पीड़ित ने बताया कि कार चालक सौरभ अग्रवाल (34), दीपशिखा (33) पत्नी सौरभ अग्रवाल, दिया (7) पुत्री सौरभ अग्रवाल, विनोद कुमार (50) पुत्र बाबूलाल शर्मा, पुनम (45) पत्नी विनोद शर्मा निवासी हेलीमंडी जिला गुरूग्राम किसी काम से मथुरा गए थे। रविवार को वे मथुरा से कार में वापिस हेलीमंडी लौट रहे थे। करीब 12:30 बजे जब वे कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर खोड़ बसी झरने से आगे धुलावट केएमपी टोल नाके के करीब पहुंचे तो एक वाहन ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार पलट गई और आरोपी वाहन चालक मौके से भाग गया। हादसे में कार में सवार परिवार के सभी सदस्य घायल हो गए। जिनमें कार चालक सौरभ अग्रवाल और पीड़ित की बेटी दिया गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गुरुग्राम रेफर किया है। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें