फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की 945 पेटी बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नूंह सीआईए ने कैंटर गाड़ी से 945 पेटी अवैध शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नूंह एसपी नरेंद्र बिजारनिया द्वारा पूरे जिले में अवैध शराब पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नूंह सीआईए प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सूचना पर नूंह के दिल्ली-अलवर स्थित शहीदी पार्क के करीब नाकाबंदी कर कैंटर गाड़ी से शराब बरामद की। पुलिस के मुताबिक 5 नवंबर की रात सूचना मिली कि अनिल कुमार निवासी इंडरी शराब के ठेकेदारों के साथ मिलकर तस्करी करता है। वह कैंटर में अवैध शराब भरकर मिंडकौला से नूंह होकर अलवर (राजस्थान) की तरफ जाएगा। इसके बाद टीम ने शहीदी पार्क नूंह पर नाकाबंदी कर अवैध शराब बरामद की और आरोपी अनिल कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। कुल 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें