फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बाइक के साथ पकड़ा चोर, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने एक बाइक चोर को छह मोटरसाइकिल के साथ पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान सलीम उर्फ सल्ली निवासी गांव नूरनगर मियाबास (झिमरावट, पिनगवां) के रूप में हुई है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

वाहन चोरी निरोधक दस्ते के प्रभारी एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सोमवार को सूचना मिली की आरोपी चोरी की बाइक के साथ नूंह के हिंदू हाई स्कूल के पीछे से गुजर रहा है, मौके पर नाकाबंदी करने पर आरोपी को पकड़ा जा सकता है। इससे उन्होंने मौके पर नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। उक्त आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी पर नूंह थाने में वर्ष 2016 में बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया था।
वहीं पलवल व फरीदाबाद से भी आरोपी ने कई बाइक चोरी की है। बीते करीब तीन साल से आरोपी बाइक चोरी कर रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया ने दस जून 2019 को नूंह में एवीटी स्टाफ का गठन किया था। तभी से उन्होंने 34 बाइक चोरों पर मामला दर्ज किया है। 42 बाइक चोर पकड़ें हैं, जबकि 60 बाइकों भी बरादम किया है। इसके अलावा एक टाटा 407, एक हाइवा, सात कट्टे, शराब और जुआं में संलिप्त लोगों पर भी शिकंजा कसा है। वहीं शिक्षण संस्थानों के बाहर उत्पात करने वाले युवाओं की 50 बाइकों को जब्त किया गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह पुलिस की अपराध को रोकने में मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें