फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, 9 अन्य लोगों की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। शहर के वार्ड 5 में करीब एक सप्ताह पहले 2 बच्चों की मां की मौत के मामले में पुन्हाना पुलिस ने मृतक महिला के पति प्रेमचंद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में 9 आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुन्हाना थाना प्रभारी अजय वीर ने बताया कि 9 जुलाई की रात रजनी की वार्ड नंबर 5 में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। नूंह निवासी एवं मृतक की बहन ममता पुत्री गोविंद राम साहु की शिकायत पर पति, सास, ससुर सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में सिटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेमचंद को पुन्हाना के लहरवाडी मोड़ से सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है।
मृतक रजनी की बहन ममता ने बताया कि रजनी की शादी 2011 में पुन्हाना निवासी प्रेमचंद के साथ हुई थी। शादी में दान-दहेज दिया गया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं थे और उसके साथ मारपीट करते थे। जिसके बाद मेरी शादी भी 2017 में प्रेमचंद के भाई पंकज के साथ कर दी। शादी में 20 लाख रुपये व गाड़ी भी दी थी, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दोनों बहनों को ताना देते और हमारे साथ मारपीट भी करते थे। आठ जुलाई को रजनी का फोन आया था, जिसमें उसने बताया कि दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट की है और उसके बाद बृहस्पतिवार को करीब डेढ़ बजे प्रेमचंद का फोन आया और उसने बताया कि रजनी की मौत हो गई है। आकर देखा तो शव पर मारपीट व चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें