फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के साथ चोर गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। वाहन चोर निरोधक दस्ते की टीम ने एक चोर को चोरी की बाइक के साथ पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान शकील अहमद निवासी गांव खेड़ला के रुप में हुई है। एवीटी स्टाफ के प्रभारी एएसआइ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि आरोपी लंबे समय से बाइक चोरी कर रहा है। खेड़ला मोड़ पर नाकाबंदी की जाए तो आरोपी को पकड़ा जा सकता है। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन आरोपी को पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी से बरामद बाइक पर दिल्ली का नंबर था, जिसे आरोपी ने दिल्ली के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र से चोरी किया था। आरोपी पर गोविंदपुरी में मुकदमा भी दर्ज है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि 14 जनवरी को भी नूंह की नई सब्जीमंडी से एक बाइक उसने चोरी की है। इस बाइक को आरोपी से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें