फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में गोली मारकर दबोचा कुख्यात आजाद

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह/पुन्हाना। अपराध जांच शाखा नूंह ने लूट, डकैती, पुलिस पर हमले और हत्या के प्रयास के करीब दो दर्जन मामलों के आरोपी थाना बिछौर के तिरवाड़ा निवासी आजाद को मुठभेड़ में गोली मारने के बाद काबू किया है। उसे घायल हालत में सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा, तीन कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।
विज्ञापन

अपराध जांच शाखा नूंह प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि शनिवार रात उन्हें सूचना मिली कि कुख्यात आजाद पलवल की तरफ से सफेद अपाचे बाइक पर आएगा। दो टीमें तैयार कर जिले में वायरलैस पर मैसेज देकर नाकेबंदी की गई। उनके नेतृत्व वाली टीम नूंह-पलवल रोड पर घासेड़ा नहर की टूटी हुई पुलिया के पास लगी थी। संदिग्ध मोटरसाइकिल आते देख पुलिस ने सवार को रुकने का इशारा किया। इस पर उसने पुलिस पर सीधा फायर झोंक दिया। इसके बाद वह नहर की पटरी पर कच्चे रास्ते से भागने लगा। गनीमत रही कि बदमाश की गोली किसी पुलिसकर्मी को नहीं लगी। इसके बाद पुलिस ने भी चेतावनी देकर हवाई फायर किया।
रास्ता कच्चा होने के कारण बाइक डगमगाकर गिर गई और बदमाश भी गिर गया। इसके तत्काल बाद वह उठा और पुलिस पर फिर तमंचा तान दिया। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए उसके पैर में गोली मार दी। गिरने के बाद उसे काबू में किया गया। उसने अपना नाम आजाद निवासी तिरवाड़ा, थाना बिछौर बताया।
विज्ञापन

पुलिस ने आजाद को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। उसके खिलाफ लूट, पुलिस पार्टी पर हमले, हत्या का प्रयास के 21 मामले दर्ज हैं। वह राजस्थान में हत्या के प्रयास में भी वांछित है। थाना सदर नूंह पुलिस ने निरीक्षक अमित कुमार की शिकायत पर उसके खिलाफ पुलिस पर हमले और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें