फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने रेरा की आरसी पर बिल्डरों से की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
रेरा की आरसी पर 1.33 करोड़ की वसूली
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने सोमवार को बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर सात बिल्डरों और एक कंपनी से 1.33 करोड़ रुपये की वसूली की। बल्डरों के खिलाफ यूपी रेरा ने आरसी जारी की थी। जिस पर जिला प्रशासन ने वसूली की है। उप जिलाधिकारी सदर ने बताया कि सूरजपुर औद्योगिक सेक्टर साइट सी की मेसर्स पीएमई पावर सॉल्यूशन प्रा. लि. से 31.92 लाख रुपये की वसूली की है। वहीं, बिल्डर ग्रीन वे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. से 9.92 लाख और इंपीरिया इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. से 7.53 लाख रुपये की वसूली की है।
विज्ञापन

उधर, दादरी तहसील की टीम ने 84.47 लाख रुपये की वसूली की है। एसडीएम दादरी ने बताया कि जेपी एसोसिएट्स से 35 लाख, गार्डेनिया एम्स डेवलपर्स से 18 लाख, वेव मेगा सिटी से चार लाख, एम्स प्रमोटर्स से 18.40 लाख और एम्स गोल्फ टाउन से 9.07 लाख रुपये की वसूली की गई है। बिल्डरों के खिलाफ रेरा ने आरसी जारी की थी। अन्य बकायेदारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें