ग्रेटर नोएडा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से शनिवार को कई खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह ने बिसरख स्थित बदामी रेस्टोरेंट से एक नमूना बर्फी का जांच के लिए लैब में भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो