फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पोस्टर मेकिंग में अंकित व निबंध लेखन में सतविंदर रोज प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक।
फर्स्ट हरियाणा एनसीसी बटालियन रोहतक के कमान अधिकारी कर्नल एसके बिजारणिया के नेतृत्व में पुनीत सागर अभियान के तहत मंगलवार को वैश्य महाविद्यालय की एनसीसी यूनिट में पोस्टर मेकिंग व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय सेव अर्थ सेव वाटर रहा। कैडेट्स ने अपने हुनर के जरिए भावों को सुनहरा रूप दिया।
प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि एनसीसी देश की वह इकाई है जो युवाओं में देश प्रेम का जज्बा भरती है। एनसीसी अधिकारी लेफ़्टिनेंट उन्मेष मिश्र ने कहा कि अतिरिक्त गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने से देश व समाज के प्रति जागरूकता आती है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए देश की भावी सेना को हर क्षेत्र के प्रति जागरूक रहना चाहिए। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कुल 25 कैडेट्स व निबंध लेखन प्रतियोगिता में 32 कैडेट्स ने भाग लिया। पोस्टर मेकिंग में अंकित प्रथम, गौरव द्वितीय व अंकित सांगवान तृतीय रहा। निबंध लेखन में सतविंदर रोज प्रथम, दीपांशु द्वितीय व अंकुश तृतीय रहा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें