खंडेलवाल महिला मंडल की इस सत्र की आखिरी मीटिंग ‘टोटल धमाल’ थीम पर एक होटल में आयोजित की गई। इस मंडल में 115 सदस्य हैं जिन्होंने टोटल धमाल थीम पर पार्टी मनाई। अध्यक्ष नीता खंडेलवाल धामानी ने बताया कि इस दौरान हमने फनी कैटवॉक की, जिसमें फनी आइटम प्रॉप्स के रूप में दिए गए। कॉमेडी के कुछ गेम्स भी हुए जिसमें कई सरप्राइज गिफ्ट भी थे। कार्यक्रम में मंडल की पूर्व अध्यक्ष आशा धामानी, कृष्णा खंडेलवाल, लता गुप्ता, संगीता कूलवाल का विशेष सहयोग रहा। टीम मेंबर में वर्षा मेठी, शीतल गुप्ता, राशि गुप्ता, संगीता तांबी, सपना, प्रियंका, मधु का सहयोग रहा। रेणु झालानी ने आभार माना। राष्ट्रगान के साथ मीटिंग का समापन हुआ।