फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जल्द निपटेंगे खैरपुर गुर्जर और रायपुर बांगर के लीज बैक प्रकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द निपटेंगे खैरपुर गुर्जर और रायपुर बांगर के लीज बैक प्रकरण
विज्ञापन

- एसीईओ की समिति ने सुना किसानों का पक्ष, रिपोर्ट तैयार कर सीईओ की समिति समक्ष रखेगी समिति
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। आबादी विनियमावली प्रकरणों को सुलझाने के लिए बुधवार को एसीईओ आनंदवर्धन ने खैरपुर गुर्जर और रायपुर बांगर के किसानों के साथ बैठक की। लीज बैक के 34 प्रकरणों को सुना और किसानों से साक्ष्य भी मांगे हैं। जिन किसानों ने अभी तक साक्ष्य नहीं दिए हैं उन्होंने उससे इसी सप्ताह दस्तावेज जमा कराने की अपील की है।
दरअसल, आबादी की लीज बैक के लिए पहले ग्रामवार सुनवाई की जा रही है। इस क्रम में खैरपुर व रायपुर बांगर गांव के लीज बैक प्रकरणों पर सुनवाई हुई। समिति ने लीज बैक के पुराने और नए प्रकरणों की सुनवाई की। इसमें किसानों का पक्ष सुना गया और साक्ष्य भी लिए गए। किसानों को 2011 और वर्तमान की सेटेलाइट इमेज भी दिखाई गई। जिन किसानों के पास साक्ष्य उपलब्ध नहीं थे, उनको आवेदन पत्र, मूल निवास का साक्ष्य और भूलेख के दस्तावेज शीघ्र ही विभाग में जमा कराने को कहा गया है। समिति साक्ष्यों व सुनवाई के आधार पर निर्णय लेगी और अपनी रिपोर्ट बनाकर शीघ्र ही सीईओ की अध्यक्षता में बनी समिति के समक्ष प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति की संस्तुति के आधार पर बोर्ड के अनुमोदन के बाद किसानों को आबादी की जमीन लीज बैक की जाएगी। बैठक में ओएसडी हिमांशु वर्मा, ओएसडी रजनीकांत व जितेंद्र गौतम समेत अन्य सदस्य भी शामिल हुए। एसीईओ ने बताया कि एसीईओ ने बताया कि अगली सुनवाई 12 अप्रैल को हैबतपुर गांव के किसानों की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें