फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने छोटे बेटे के नाम की वसीयत, अन्य दो भाइयों ने नकली मां को लाकर किया 7 करोड़ का फर्जीवाड़ा

Mon, 26 Aug 2019 04:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार


 
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा स्टांप विभाग के सब रजिस्ट्रार व लिपिक की मिलीभगत से बुजुर्ग महिला की गलत फोटो लगाकर दो बेटों ने फर्जी वसीयतनामा तैयार करा लिया।

विज्ञापन


करोड़ों की जमीन पर कब्जे के लिए दोनों भाइयों ने मर चुकी मां की जगह दूसरी महिला को खड़ा करा दिया। जब तीसरे भाई को इसका पता चला तो उसने कोतवाली फेज टू में मुकदमा दर्ज कराया है।

गेझा निवासी जय त्यागी का आरोप है कि उसकी मां लीलावती साथ रह रही थीं। दोनों भाइयों ने मां को बुढ़ापे में साथ नहीं रखा। मां ने 28 जनवरी 2019 को अपने नाम की नोएडा, जेवर व अलीगढ़ की करीब 7 करोड़ की जमीन बेटे जय त्यागी व पोतों के नाम पर कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जय के भाई राजकुमार व शिवकुमार व अन्य ने मिलकर 55 वर्षीय महिला कपूरी को लालच दिया और उसे अपनी मां की जगह स्टांप विभाग चलने के लिए तैयार कराया।

कपूरी को मां बताते हुए दोनों भाइयों ने सेक्टर-33 स्थित स्टांप विभाग में मिलीभगत कर जमीनों का वसीयतनामा अपने नामों पर करा लिया। इस बीच, 13 जून को लीलावती की मौत भी हो गई जिसके बाद जय त्यागी ने थाने में सुनवाई नहीं होने पर एसएसपी वैभव कृष्ण से शिकायत की थी।

एसएसपी के आदेश पर कोतवाली फेज टू में सब रजिस्ट्रार वीरसेन, लिपिक विवेक शर्मा, राजकुमार, शिवकुमार, अमित, दीपक, कपूरी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें