फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ट्रैफिक मार्शल की घिनौनी करतूत का VIDEO हुआ वायरल, कुत्ते को दी ऐसी मौत

Sun, 16 Jul 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
सांकेत‌िक च‌ित्र
नोएडा में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए तैनात एक ट्रैफिक मार्शल ने शुक्रवार को सदरपुर बाजार में भीड़ के सामने एक कुत्ते को पैर से दबाकर मार डाला। ट्रैफिक मार्शल पूर्व सैनिक है। 


इस घिनौनी करतूत की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने अपनी तरफ से जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ने भी मामले में सख्य कार्रवाई करने की बात कही है। हालांकि, अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है।

नोएडा में यातायात पुलिस की कमी की वजह से प्राधिकरण ने कुछ पूर्व सैनिकों को बतौर ट्रैफिक मार्शल तैनात किया है। ये ट्रैफिक मार्शल यातायात पुलिस के साथ काम करते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात आरोप नशे में धुत होकर सदरपुर बाजार में पहुंचा। उस वक्त भी वह ट्रैफिक मार्शल की वर्दी में मार्केट के दुकानदारों पर रौब झाड़ रहा था। 


इसी दौरान मार्केट में सोया एक कुत्ता उसके पैर के नीचे आ गया। अचानक पैर पड़ने से कुत्ता एकदम से चिल्लाता हुआ उठने का प्रयास करने लगा। इतने में ट्रैफिक मार्शल ने उसे दोबारा अपने पैर से दबा दिया।
विज्ञापन

मेनका गांधी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से करेंगे शिकायत

सांकेत‌िक च‌ित्र
ट्रैफिक मार्शल काफी देर तक कुत्ते की गर्दन पर पैर रख खड़ा रहा, जिससे उसकी मौत हो गई। हैरानी की बात तो ये है कि बाजार में मौजूद कुछ लोगों ने कुत्ते को बचाने का भी प्रयास किया तो आरोपी उनसे भी भिड़ गया। 

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा ने ट्रैफिक मार्शल की पहचान करने के लिए जांच के आदेश दिए हैं। यातायात पुलिस की तरफ से निरीक्षक लायक सिंह वीडियो की जांच कर रहे हैं। 

वहीं, एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें भी पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था की महिला प्रतिनिधि की तरफ से फोन पर शिकायत मिली है। उनसे लिखित शिकायत देने को कहा गया है। लिखित शिकायत मिलते ही थाना सेक्टर-39 में एफआईआर दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 

पशु कल्याण बोर्ड की पूर्व सदस्य और एसपीसीए की प्रबंधन कमेटी में काम कर चुकी महिला वकील अंजली शर्मा ने इसे बेहद खतरनाक घटना बताई है। उनके अनुसार जो व्यक्ति नशे में किसी जानवर की इस तरह से हत्या कर सकता है, वह फिर किसी को भी मार सकता है। ये बेहद गंभीर मामला है। 

इस संबंध में वह मेनका गांधी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत करेंगी। पुलिस को ऐसे आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 
Next
AU ऐप में पढ़ें