फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण रोकथाम में नोएडा अव्वल तो गुरुग्राम रहा फिसड्डी, दिल्ली का प्रदर्शन 31.77 फीसदी रहा

Wed, 12 Dec 2018 05:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रदूषण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए आम लोगों के जरिये शिकायतों का निपटारा करने और स्थानीय प्राधिकरणों के जरिये नियमों को सख्ती से लागू करवाने में एनसीआर का गुरुग्राम जहां फिसड्डी साबित हुआ है। वहीं नोएडा का प्रदर्शन सर्वाधिक बेहतर रहा है। यह बात केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने नवंबर महीने में स्थानीय प्राधिकरणों के प्रदर्शन का आकलन करने के बाद अपनी रिपोर्ट में कही है। 

विज्ञापन


सीपीसीबी ने कहा कि शिकायतों के निपटारे और कानून व नियमों को लागू करवाने के मामले में नवंबर महीने में नोएडा ने जहां सर्वाधिक 36 फीसदी कामयाबी हासिल की है। वहीं, इस मामले में गुरुग्राम का प्रदर्शन सबसे खराब महज 4.7 फीसदी रहा है। इसके अलावा दिल्ली का प्रदर्शन 31.77 फीसदी और फरीदाबाद व गाजियाबाद का प्रदर्शन स्कोर क्रमश: 28 और 26.72 फीसदी रहा। प्राधिकरणों के प्रदर्शन का यह अंक इस आधार पर तैयार किया जाता है कि जमीन पर संबंधित एजेंसियों ने शिकायतों पर कितनी कार्रवाई की है।  

उल्लंघन के 2791 मामले 
नवंबर महीने में वायु प्रदूषण की जांच के लिए दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में कुल 451 सघन जांच की गईं। वहीं, 2791 उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए। सर्वाधिक प्रदूषण निर्माण कार्य, सड़क पर उड़ने वाली धूल, खुले में कचरा जलाना और ट्रैफिक जाम के तहत पाया गया।  
विज्ञापन


सर्वाधिक प्रदूषित स्थानों पर कदम बढ़ाएं प्राधिकरण 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने मंगलवार को टास्क फोर्स की बैठक के बाद दिल्ली-एनसीआर के निगम और स्थानीय प्राधिकरणों को एक बार फिर से सख्ती के साथ प्रदूषण गतिविधियों की रोकथाम का आदेश दिया गया है। सीपीसीबी ने यह दोहराया है कि प्राधिकरण आम शिकायतों का निवारण और प्रदूषण गतिविधियों की रोकथाम के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि वे अपना प्रदर्शन सुधारें। 

सर्वाधिक प्रदूषित स्थानों पर प्रदूषण रोकने को कहा
सीपीसीबी की टास्क फोर्स ने दिल्ली-एनसीआर के निगम और प्राधिकरणों को सर्वाधिक प्रदूषित स्थानों को चिन्हित कर उनमें प्रदूषण गतिविधि को रोकने के लिए गतिविधि तेज करने को कहा है। सीपीसीबी ने हाल ही में दिल्ली-एनसीआर के भीतर 21 सर्वाधिक प्रदूषित स्थानों को चिन्हित किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें