फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: आईटी इंजीनियर और बहुराष्ट्रीय कंपनी में मैनेजर के फ्लैट से ताले काटकर 1.43 करोड़ी की चोरी, जांच शुरू

Wed, 14 Oct 2026 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

पीड़ितों के मुताबिक, नकदी समेत 1.43 करोड़ रुपये के गहने चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-50 की द क्रिसेंट सोसाइटी में चोरों ने आईटी इंजीनियर और बहुराष्ट्रीय कंपनी के मैनेजर के फ्लैटों के ताले काटकर नकदी और गहने चुरा लिए। पीड़ितों के मुताबिक, नकदी समेत 1.43 करोड़ रुपये के गहने चोरी हुए हैं। रविवार देर रात करीब 2:40 बजे बारिश के दौरान चोर सोसाइटी की सात फीट ऊंची दीवार फांदकर अंदर घुसे। सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरों में तीन संदिग्ध दीवार फांदते दिख रहे हैं। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बी टावर के चौथे तल पर रहने वाले आईटी इंजीनियर नितिन जैन ने बताया कि वह रविवार को परिवार के साथ पानीपत में रिश्तेदार के घर गए थे। सोमवार दोपहर पड़ोसी ने फोन कर घर का दरवाजा खुला होने की जानकारी दी। पड़ोसी ने ऊपर पांचवें तल के फ्लैट में भी चोरी होने की बात बताई। घर लौटने पर नितिन ने देखा कि सामान बिखरा हुआ था।

दूसरे फ्लैट से भी लाखों के गहने चोरी : दूसरी घटना बी टावर के पांचवें तल पर रहने वाले जीवागन के फ्लैट में हुई। सोसाइटी के एओए उपाध्यक्ष के मुताबिक, जीवागन एक बहुराष्ट्रीय कंपनी (एमएनसी) में प्रबंधक हैं। घटना के समय वह परिवार के साथ बाहर घूमने गए थे। 
विज्ञापन


सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन संदिग्ध बारिश के दौरान दीवार फांदकर अंदर आते दिख रहे हैं। इसके बाद फ्लैटों के ताले तोड़े गए। आठ मंजिला बी टावर में चोरी के बाद निवासी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

500 ग्राम सोने के गहने चोरी, 10 बिस्किट भी ले गए
नितिन के अनुसार, चोर अलमारी से 80 हजार रुपये नकद और सोने के गहने ले गए। इनमें एक बड़ा और दो छोटे हार, चार चूड़ियां, दो कंगन, चार जोड़ी टॉप्स, चार अंगूठियां, एक चेन, एक मंगलसूत्र और दो पेंडेंट शामिल हैं। सोने के 10 बिस्किट और करीब 50 ग्राम चांदी भी गायब है। उन्होंने करीब 500 ग्राम सोना चोरी होने की बात कही। दूसरे फ्लैट से चोरों ने  चार लाख रुपये नकद और 250 ग्राम सोने के गहने चुरा लिए। चोरी गए आभूषणों की कीमत 30 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

सेक्टर-49 थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में चोरी की शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कार्रवाई जारी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये चोरों की तलाश की जा रही है।
-अभय कुमार मिश्र, एडीसीपी, नोएडा जोन

रविवार देर रात करीब 2:40 बजे तेज बारिश के दौरान चोर सोसाइटी की दीवार फांदकर अंदर घुसे। उस समय बिजली भी चली गई थी। सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हमने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
- पंकज कालरा, एओए उपाध्यक्ष, द क्रिसेंट सोसाइटी

हमने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है। ऐसी घटनाओं से निवासियों में असुरक्षा बढ़ रही है।
-राजीव सिंह, निवासी, सेक्टर-50

सेक्टर में पान की दुकान को भी बनाया निशाना
सेक्टर-50 निवासी राजीव सिंह ने बताया कि वह रोज की तरह मंगलवार सुबह साइकिल से टहलने निकले थे। इस दौरान सड़क किनारे स्थित पान की दुकान पर उन्हें कुछ असामान्य दिखा। दुकान मालिक ने बताया कि मंगलवार सुबह दुकान में रखा पैसा और अन्य सामान चोरी हो गया। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें