दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 16 स्थित एक कॉलेज के पहले साल के एक छात्र को मारने और उसके बाद उससे यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई है। उसी कॉलेज के सीनियर छात्रों ने उस लड़के के साथ ऐसा किया है। यही नहीं इस घटना को उन्होंने मोबाइल से रिकार्ड कर उससे ब्लैकमेल पैसे भी ऐठें हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा सेक्टर 46 मे उस कॉलेज का हॉस्टल है, जहां यह घटना हुई है। लड़के ने जब इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से की तो उन्होंने सीनियर छात्रों से मोबाइल फोन तो ले लिया लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद करनाल के रहने वाले उस लड़के को घर भेज दिया गया।
उस लड़के ने बताया कि मेरे संस्थान के ही कुछ सीनियर स्टूडेंट्स ने मेरे साथ मारपीट की, मुझे यौन प्रताड़ित किया। वह मेरे हॉस्टल में ही रहते हैं।