फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: लावारिस कुत्ते ने रक्षा मंत्रालय के पूर्व अधिकारी को 13 बार काटा, यमुना सिटी के लोगों की फरियाद

Sat, 04 Apr 2026 07:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

कुत्ते ने पूर्व निदेशक, रक्षा संपदा डॉ. दीर्घ नारायण को 13 बार काटा। कुत्ते के हमले से बचने के लिए वह चीखते रहे। पत्नी के शोर मचाने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कुत्ते को भगाया। उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजनारा पैनोरमा सोसाइटी निवासी रक्षा मंत्रालय के सेवानिवृत्त सिविल सेवा अधिकारी पर लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्ते ने पूर्व निदेशक, रक्षा संपदा डॉ. दीर्घ नारायण को 13 बार काटा। कुत्ते के हमले से बचने के लिए वह चीखते रहे। पत्नी के शोर मचाने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कुत्ते को भगाया। उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


देर रात उन्हें अस्पताल से वापस घर भेज दिया गया। पीड़ित की ओर से  म्युनिसिपल कारपोरेशन/ विकास प्राधिकरण/अजनारा मेंटेनेंस के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ दनकौर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है।

यमुना एक्सप्रेसवे के सलारपुर अंडरपास के स्थित यमुना सिटी के सेक्टर-22ए स्थित अजनारा पैनोरमा सोसाइटी निवासी डॉ. दीर्घ नारायण वर्ष 1997 बैच के सिविल सेवा अधिकारी रहे हैं। करीब तीन माह पहले वह पत्नी के साथ सोसाइटी में रहने आए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे वह पत्नी के साथ सोसाइटी परिसर में टहल रहे थे। इस दौरान अचानक लावारिस कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। डॉ. दीर्घ ने बचने की कोशिश की लेकिन कुत्ता लगातार उन्हें काटता रहा। साथ चल रही उनकी पत्नी ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया।  वहीं दनकौर थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। 

यमुना सिटी के निवासी बोले, कुत्तों को नहीं लगे रेबीज से बचाव के इंजेक्शन 
अजनारा पैनोरमा सोसाइटी निवासियों ने बताया कि लावारिस कुत्ते समस्या बनते जा रहे हैं। ज्यादातर कुत्तों को रेबीज से बचाव के इंजेक्शन नहीं लगाए गए हैं। आरोप है कि निवासियों ने सोसाइटी का मेंटेनेस विभाग और अन्य सक्षम विभागों को कई बार शिकायत दी जिसकी पूरी तरह सुनवाई नहीं हुई। 

निवासियों ने बताया कि पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। जिसके बाद यमुना प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग, सीएमओ कार्यालय और सोसाइटी के मेंटेनेंस विभाग को शिकायत दी गई थी। कुछ माह पहले अभियान चलाकर कुछ कुत्तों को रेबीज से बचाव के लिए इंजेक्शन लगाए गए थे। इस बीच में कुछ विदेशी विद्यार्थी सोसाइटी में रहने लगे। 

जिन्होंने बाहर से कुत्ते लाकर पालना शुरू कर दिया। बाद में विद्यार्थियों ने सोसाइटी छोड़ दी लेकिन कुत्ते यहीं रह गए। इन कुत्तों को रेबीज से बचाव के लिए इंजेक्शन भी नहीं लगे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें