फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: दो सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग घायल, दो की हालत गंभीर; एक घटना सेक्टर 19 और दूसरी 128 की

Mon, 17 Aug 2026 01:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

सेक्टर-126 थाना पुलिस व राहगीर चोटिल हुए तीन वाहन चालकों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर 93-128 के सामने बने जेपी फ्लाइओवर पर रविवार रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसमें पीछे से आ रही कार व एक भार वाहन टकरा गया। इस वजह से फ्लाइओवर पर दोनों तरफ जाम लग गया। 

विज्ञापन


सेक्टर-126 थाना पुलिस व राहगीर चोटिल हुए तीन वाहन चालकों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर गए। एसीपी नोएडा प्रवीण सिंह ने बताया कि पलटे वाहन को किनारे करवाकर थाना पुलिस ने रास्ता सामान्य करवाया। वाहन चालक व सवार किसी को को गंभीर चोट नहीं आई है।

वहीं देर रात सेक्टर-19 में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो गिग वर्कर्स को टक्कर पार दी। टेलीफोन एक्सचेंज तिराहे के पास इस घटना से भीड़ लग गई। घायलों को पुलिस व राहगीर नजदीकी अस्पताल लेकर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें