फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडाः सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन पर युवती के बैग से मिली पिस्तौल, ये है पूरा मामला

Wed, 11 Sep 2019 04:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : twitter
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन पर बुधवार दिन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चेकिंग के दौरान एक युवती के बैग में पिस्तौल बरामद हुई। इसके तुरंत बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह युवती एक समाचार एजेंसी में काम करती है। जब मेट्रो स्टेशन 62 पर सीआईएसएफ के जवानों ने उसका बैग चेक किया तो उसमें से एक पिस्तौल निकली और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि बैग में मिली पिस्तौल महिला के दोस्त की थी।

नोएडा कोतवाली सेक्टर-58 के थानाध्यक्ष शावेज खान ने बताया कि महिला की पहचान गुड़गांव की रहने वाली पायल के तौर पर हुई है। वह एक समाचार एजेंसी में काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि पिस्तौल उसके दोस्त कामेश्वर की है। कामेश्वर के पास पिस्तौल रखने का लाइसेंस है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें