फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन, महिला सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक

Sat, 24 Oct 2020 09:24 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
मिशन शक्ति के तहत कार्यशाला का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-60 स्थित यू फ्लेक्स कंपनी में मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्था के लीगल हेड दिनेश जैन ने कहा कि यहां पर कार्य करने के दौरान महिला कर्मचारियों की गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाता है। 

विज्ञापन


कंपनियों में सभी को प्रशिक्षित किया गया है कि किसी भी कीमत पर महिला कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्राधिकरण सीईओ व डीएम से समेत सभी अधिकारियों का आभार जताया कि महिला जागरूक कार्यक्रम से लोगों में जागरुकता आएगी और महिला अपराधों में कमी आएगी। 

कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार व उपायुक्त वाणिज्य अजय कुमार पाल द्वारा किया गया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्थान के उपाध्यक्ष एसएन सिंह समेत 35 महिला कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। संस्थान की श्वेता वर्मा व पूर्णिमा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें