फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्किन बॉन्ड को बीच में पाकर खिले बच्चों के चेहरे 

Thu, 01 Aug 2019 07:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
रस्किन बॉन्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित लेखक रस्किन बॉन्ड ने बुधवार को द श्री राम मिलेनियम स्कूल में वर्ड्स फ्रॉम माय विंडो ए जर्नल लांच किया। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया और कूल स्कूल के सहयोग से आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने रस्किन बॉन्ड का जोरदार स्वागत किया। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि बच्चे उन्हीं जैसे पहनावे में नजर आए। स्कूल को पूरी तरह से सजाया गया था। बच्चे रस्किन से ऑटोग्राफ लेकर काफी खुश नजर आए। प्रिंसिपल उत्तरा सिंह ने कहा कि रस्किन बॉन्ड का हमारे बीच होना यादगार पहल है। 

शब्दों के जादूगर की कहानियों का हम सभी ने आनंद लिया है। आज बच्चों को उनसे बात करते और प्रेरणा लेते देखकर हम अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। हम बच्चों में पढ़ने की आदत डालेंगे जो आजीवन उनके साथ रहेगा। 
विज्ञापन


इस तरह दिलचस्पी के साथ किताबें पढ़ने वाले पाठकों, लेखकों और कवियों की नई पीढ़ी तैयार होगी। स्कूल अपनी लाइब्रेरी और पठन संस्कृति के लिए एजुकेशन वर्ल्ड ग्रैंड ज्यूरी पुरस्कार से सम्मानित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें