फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी शातिर हसीनाओं से पुरुष बचें: उम्रदराज मर्दों के पहले करीब आती, फिर होटल में गोलियां खिलाकर करती थी शिकार

Sat, 11 Feb 2023 07:00 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

आरोपी महिला की पहचान पश्चिम बंगाल के दक्षिणी दिनाजपुर निवासी पूनम महतो के रुप में हुई है। वर्तमान में वह विश्वास नगर दिल्ली में रह रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा की सेक्टर-49 कोतवाली पुलिस ने डेटिंग एप के जरिए हनीट्रैप (प्रेम जाल) में लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाली एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ पिछले साल सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज है, जिसमें वह वांछित चल रही थी। वहीं ठगी का दूसरा मामला नोएडा के ही फेज-एक थाना क्षेत्र का  है।

विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि महिला की पहचान पश्चिम बंगाल के दक्षिणी दिनाजपुर निवासी पूनम महतो के रुप में हुई है। वर्तमान में वह विश्वास नगर दिल्ली में रह रही थी। उन्होंने बताया कि महिला व उसके साथी डेटिंग एप के माध्यम से लोगों के द्वारा अपलोड की गईं फोटो में उनके द्वारा पहनी गई सोने की चैन व उम्र में ज्यादा दिखने वाले व्यक्तियों को निशाना बनाते हैं।

फिर उनसे दोस्ती कर होटल या अन्य सूनसान स्थान पर ले जाकर उन्हें नींद की गोलियां खिला देते थे। इसके बाद बेहोशी की हालत में आते ही अपने साथियों की मदद से मोबाइल, नकदी, ज्वेलरी व अन्य सामान लूट कर फरार हो जाते हैं। इस तरह के एक प्रकरण में गिरफ्तार इनके गिरोह की दो महिला सदस्य सारा और पूजा शर्मा पहले से जेल में बंद हैं। इनके अन्य साथी संदीप, सना व विनोद को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

टप्पेबाजी कर मोबाइल के बदले कांच थमाने वाले गिरोह का पर्दाफाश
नोएडा फेज एक थाना पुलिस ने मोबाइल के आकार के कांच को महंगे मोबाइल के पैकेट में पैक कर लोगों से धोखाधड़ी व टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो बदमाशों गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान राहुल निवासी दिल्ली और कुलदीप निवासी सादुल्लापुर के रूप में हुई है। दोनों के पास से एक स्विफ्ट कार,  20400 रुपये नकद, मोबाइल के आकार के कांच का फ्रेम, तमंचा, चाकू और कारतूस बरामद हुए हैं। गिरोह का एक अन्य बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें