फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida : रिटायर्ड कर्नल की पिस्तौल थाने से गायब, सेवानिवृत्त पूर्व मोहर्रिर के खिलाफ जांच शुरू

Fri, 27 Oct 2023 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

ग्यारह वर्ष तक उसकी खोज खबर नहीं ली गई। अब जरूरत पड़ने पर उसकी खोज शुरू हुई। मालखाने की तलाशी के बाद पिस्टल नहीं मिला। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2012 में प्रदेश के विधानसभा चुनाव के समय रिटायर्ड कर्नल की जमा कराई गई पिस्तौल कोतवाली सेक्टर-39 से गायब हो गई। ग्यारह वर्ष तक उसकी खोज खबर नहीं ली गई। अब जरूरत पड़ने पर उसकी खोज शुरू हुई। मालखाने की तलाशी के बाद पिस्टल नहीं मिला। 

विज्ञापन


मामले में तत्कालीन हेड मोहर्रिर बाबू खान के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सेक्टर-39 में रहने वाले सेवानिवृत्त कर्नल चरणजीत सिंह ने वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में अपनी लाइसेंसी पिस्तौल कोतवाली सेक्टर-39 में जमा कराई थी।

इसके बाद उन्होंने इसकी खोज खबर नहीं ली और न ही मालखाने के प्रभारी ने इसकी जानकारी ली। कुछ माह पहले चरणजीत ने पिस्टल दूसरे के नाम कर दी थी। वह थाने पिस्टल लेने आए थे। ढूंढने के बाद भी मालखाने में पिस्टल नहीं मिली। मामले की जांच में पता चला कि तत्कालीन हेड मोहर्रिर (मालखाना) बाबू खान की तैनाती के वक्त पिस्टल गायब हुई। 
विज्ञापन


मौजूदा हेड मोहर्रिर रविंद्र सिंह की शिकायत पर तत्कालीन मालखाना इंचार्ज बाबू खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक बाबू खान दरोगा होकर सेवानिवृत हो चुके हैं। वहीं, वादी पक्ष ने थाने की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें