फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर रहा नोएडा, 273 दर्ज किया गया एक्यूआई

Mon, 23 Nov 2020 09:51 AM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
नोएडा में प्रदूषण - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

हवा के कारण नोएडा और ग्रेटर नोएडा का वायु प्रदूषण दो दिन से ऑरेंज जोन में बना हुआ है। हालांकि, रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़ गया, लेकिन नोएडा और ग्रेटर नोएडा का प्रदूषण दिल्ली, गाजियाबाद से कम ही रहा। 

विज्ञापन


यूपीपीसीबी के अफसरों का कहना है कि अगर हवा की गति कम होती है तो जल्द एक्यूआई रेड जोन में पहुंच जाएगा। शनिवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 250 से नीचे रहा था, लेकिन रविवार को एक्यूआई बढ़ गया। 

शाम को चार बजे जारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के बुलेटिन में नोएडा का एक्यूआई 273 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 270 रहा। नोएडा देश का पांचवां और ग्रेटर नोएडा सातवां सबसे प्रदूषित शहर रहा। 
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली एनसीआर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा से ज्यादा दिल्ली का एक्यूआई 274 व गाजियाबाद का एक्यूआई 288 रहा। नोएडा-ग्रेनो का एक्यूआई दो दिन से ऑरेंज जोन में चल रहा है जो खतरनाक है, लेकिन रेड जोन और डार्क रेड जोन से बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें