फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल सेंटर की आड़ में गलत काम: लोन और हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर लोगों को बनाते थे शिकार, तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Apr 2023 11:28 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

तीनों आरोपी फिलहाल खोड़ा कॉलोनी में रहते हैं। आरोपियों के पास से लैपटाप, 17 मोबाइल, तीन डायरी, 12 अप्रूवल लेटर, सात कॉलिंग डाटा शीट बरामद हुई है। पुलिस ने बुधवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
खोड़ा थाना(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोन, हेल्थ इंश्योरेंस और गैस एजेंसी देने के नाम पर सेक्टर-63 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा हुआ है। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने सेंटर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों की पहचान बिहार के नवादा निवासी गौरव कुमार, उत्तम कुमार और नालंदा निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है। तीनों आरोपी फिलहाल खोड़ा कॉलोनी में रहते हैं। आरोपियों के पास से लैपटाप, 17 मोबाइल, तीन डायरी, 12 अप्रूवल लेटर, सात कॉलिंग डाटा शीट बरामद हुई है। पुलिस ने बुधवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपियों ने सवा सौ लोगों से ठगी की बात कबूली है। 

विज्ञापन

नोएडा पुलिस फर्जी कॉल सेंटर के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने मंगलवार रात को सेक्टर-63 के बी बलॉक में एक बिल्डिंग में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे कॉल सेंटर का खुलासा किया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वहां फाइनेंस कंपनियों से लोन दिलवाने, एचपी की गैस कंपनी दिलवाने और हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर लोगों से ठगी की जाती थी। जालसाज इंटरनेट से लोगों का डाटा लेकर उनसे संपर्क करते थे और इसके एवज में एडवांस में कुछ रकम मंगाते थे।
विज्ञापन

बाद में ये जालसाज फर्जी लेटर हेड पीड़ितों के पास भेजकर झांसे में लेते थे और फिर दोबारा रकम लेते थे। इस गिरोह में शामिल कई अन्य आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों के निशाने पर ग्रामीण पृष्ठभूमि के लोग होते थे। नोएडा सेंट्रल के एसीपी प्रथम अमित प्रताप सिंह का कहना है कि कुछ दिन पहले एचपी गैस एजेंसी देने के नाम पर ठगी के एक शिकार ने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने जांच की और कार्रवाई करते हुए फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें