फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइक-फॉलो का ऐसा मोह: FB पर डाली जहर पीते हुए पोस्ट, फिर सूचना पर दौड़ी पुलिस, पूरा मामला जान खाकी भी हैरान

Wed, 26 Apr 2023 11:16 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

सूचना के बाद सोशल मीडिया सेल व स्थानीय पुलिस ने मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की तो उसकी लोकेशन सेक्टर-87 के आस-पास मिली। लोकेशन के आसपास करीब 50 से अधिक लोगों से जानकारी करने के बाद युवक का घर ढूंढ लिया गया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक ने मंगलवार आधी रात को फेसबुक पर जहरीला पदार्थ पीते हुए एक पोस्ट डाल दी और आत्महत्या करने की बात कही। इस पर फेसबुक की तरफ से पुलिस से संपर्क किया गया और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को तलाश लिया। जांच में पता चला कि लाइक व फॉलोअर बढ़ाने के लिए युवक ने यह पोस्ट डाली थी। पुलिस ने काउंसलिंग कराकर युवक को परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन

मंगलवार रात को करीब 12 बजकर 45 मिनट पर कमिश्नरेट की सोशल मीडिया सेल को डीजीपी मुख्यालय से एक वीडियो और मोबाइल नंबर दिया गया। इसमें बताया गया कि वीडियो में करीब 20 वर्षीय युवक ऑल आउट (मच्छर मारने का जहरीला द्रव्य) हाथ में लेकर उसको पीते हुए देखा जा रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया सेल व स्थानीय पुलिस ने मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की तो उसकी लोकेशन सेक्टर-87 के आस-पास मिली। 
विज्ञापन

इसके बाद कोतवाली फेज टू पुलिस की टीम अलर्ट हो गई और लोकेशन के आसपास करीब 50 से अधिक लोगों से जानकारी करने के बाद युवक का घर ढूंढ लिया गया। इसके बाद युवक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि फेसबुक पर लाइक और फॉलोअर बढ़ाने के उद्देश्य से उसने रील बनाते हुए ऑल आउट में पानी डालकर पीते हुए एक इमोशनल वीडियो तैयार करके सोशल मीडिया पर डाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें