फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लेट नाइट खाना खाने पहुंचे लोगों पर UP पुलिस ने दिखाई दबंगई, बरसा दिए लट्ठ

Fri, 11 May 2018 02:49 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 2
noida police - फोटो : अमर उजाला
देर रात ढाबे पर खाना खाने पहुंचे लोगों पर पुलिस ने खूब डंडे बरसाए, सबूत है ये वीडियो   

जनता के रक्षक ही गुंडागर्दी करने पर उतर आए हैं। बता दें कि नोएडा सेक्टर-15 में देर रात को ढाबा-रेस्त्रां कर्मियों और वहां खाना खाने आए लोगों को पुलिस का जोर दिखता नजर आया।

गवाह है ये वीडियो। पुलिसवालों ने देर रात खाना खाने आए हुए लोगों और ढाबे और रेस्त्रां के कर्मियों पर जमकर डंडे बरसाए थे। ढाबा बंद करवाने के नाम पर पुलिस वालों ने लोगों से मारपीट की। ढाबा कर्मियों को डंडों से पीटा और तोड़फोड़ भी मचाई।

इस मामले में थाना सेक्टर-20 के इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना का कहना है कि, रात में 10 बजे के बाद कुछ फूड पॉइंट्स पर अपराधिक तत्व आ जाते हैं जो मोबाइल-चेन स्नैचिंग को अंजाम देते हैं इनसे बचने के लिए रात को ढाबा बंद करवाना जरूरी है। रही बात लाठी चलाने की तो ये बात गलत है और इसकी जांच चल रही है। जिसने भी ऐसा किया है उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें