फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: पालतू कुत्ते को टहलाने निकली महिला पर पिटबुल अटैक, दो बार काटा; टेल बोन में फ्रैक्चर के बाद अस्पताल में

Thu, 09 Jul 2026 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

सेक्टर-50 निवासी निधि राठी (40) ने बताया कि इस घटना से वह सदमे में हैं। उनका चलना फिरना  मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने पालतू कुत्ते को टहलाने निकली महिला पर पिटबुल ने हमला कर दिया। उसने महिला को दो बार काट लिया। आरोप है कि पिटबुल महिला के पालतू कुत्ते को काटने के लिए झपटा। जिसे बचाने के प्रयास में महिला गिर गई। जिससे उनके टेल बोन में फ्रैक्चर हो गया है। निजी अस्पताल में भर्ती महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


सेक्टर-50 निवासी निधि राठी (40) ने बताया कि इस घटना से वह सदमे में हैं। उनका चलना फिरना  मुश्किल हो गया है। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे वह अपने पालतू कुत्ते को टहलाने निकली थीं। रामाज्ञा स्कूल के पास सामने से एक शख्स अपने पिटबुल को लेकर आ रहा था। 

आरोप है कि महिला के पालतू पोमेरियन को देखकर पिटबुल हिंसक हो गया। पास आते ही पिटबुल उन पर झपटा और बायें हाथ में दो बार काट लिया।  इसके बाद पिटबुल ने महिला के कुत्ते को दबोचने का प्रयास किया। जिसे बचाने के प्रयास में महिला नीचे गिर गई। 
विज्ञापन


परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। पति तरुण राठी ने पुलिस में पिटबुल के मालिक के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि मामले की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें