फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की मौत के बाद मां ने घर में छिपाया शव, पुलिस में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

Wed, 21 Aug 2019 06:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
आठ माह के दीपक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र के गोपालगढ़ से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। खबर है कि 11 अगस्त को एक आठ महीने का बच्चा लापता हो गया था जिसका शव बुधवार (21 अगस्त) को बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक का नाम दीपक (8 माह) है। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बच्चे का शव अनाज की टंकी में छिपा रखा था। बाद में जब पुलिस का दबाव बढ़ने लगा तो परिजनों ने शव को घर के पीछे बिटौड़े के पास प्लास्टिक के कट्टे में ले जाकर रख दिया।

पुलिस बच्चे के मां-बाप को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब से यह खबर सामने आई है कि बच्चे के शव को उसके परिजनों ने ही अनाज की टंकी में रखा था, तब से लोग हैरान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि, दीपक के गायब होने की रिपोर्ट पुलिस में 11 अगस्त को लिखवाई गई थी। पूछताछ में बच्चे की मां हेमा ने बताया है कि दीपक उसकी गोद में था और अचानक नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई थी। फिर उसने दीपक का शव अनाज की टंकी में छिपाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें