फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida : हनी ट्रैप में फंसे मैनेजर ने पंखे से लटक कर दी जान, ब्लैकमेलिंग के आ रहे थे फोन; केस दर्ज

Fri, 26 Apr 2024 04:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

मूलरूप से प्रयागराज निवासी अभिषेक राज गुप्ता बरौला में किराये के मकान में रहते थे। मंगलवार रात को हुई घटना के बाद पिता फूलचंद गुप्ता ने कोतवाली सेक्टर-49 में आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल किए जाने से परेशान एचआर मैनेजर ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मूलरूप से प्रयागराज निवासी अभिषेक राज गुप्ता बरौला में किराये के मकान में रहते थे। मंगलवार रात को हुई घटना के बाद पिता फूलचंद गुप्ता ने कोतवाली सेक्टर-49 में आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने उस मोबाइल नंबर की जांच शुरू कर दी है, जिससे एचआर मैनेजर के पास ब्लैकमेल करने के लिए फोन आ रहे थे। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में प्रयागराज के पुष्पांजलि नगर निवासी फूलचंद गुप्ता ने कहा है कि बेटा अभिषेक राज गुप्ता निजी कंपनी में एचआर मैनेजर था। आरोप है कि साइबर जालसाजों ने बेटे को फंसाकर अश्लील वीडियो बना लिया था। आरोपी अभिषेक के फोन पर कॉल, ई-मेल व मैसेज कर ब्लैकमेल कर रहे थे। आरोपी रिश्तेदारों को वीडियो भेजने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये मांग रहे थे। 

आत्महत्या करने से पहले अभिषेक ने परिजनों को इसकी जानकरी दी थी। इस पर पिता ने पुलिस में शिकायत करने का सुझाव दिया था। हालांकि साइबर अपराधियों के जाल में फंसे अभिषेक ने मानसिक तनाव के चलते 23 अप्रैल को आत्महत्या कर ली। पुलिस उनके मोबाइल डाटा की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दो महीने पहले ही हुई थी शादी 
अभिषेक राज ढाई वर्ष से बरौला में किराये पर रह रहे थे। इसी फरवरी में उनकी शादी हुई थी। पिछले कुछ दिनों से वह अकेले थे। पत्नी घर गई हुई थीं। पुलिस की टीम अब साइबर जालसाजों के बारे में पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें