फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा-इंदिरापुरम की अतिरिक्त गंगाजल सप्लाई बंद

Mon, 12 Jan 2015 01:22 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा की अतिरिक्त गंगाजल की सप्लाई रविवार को फिर बंद हो गई है। चार दिन पहले नोएडा को 50 क्यूसेक गंगाजल की सप्लाई शुरू की गई थी। रविवार को इंदिरापुरम में शुरू की गई गंगाजल सप्लाई भी कुछ घंटे बाद ही बंद कर दी गई।
विज्ञापन


पाइप लाइन लीकेज की वजह से बंद हुई सप्लाई अब दो दिन बाद बुधवार को बहाल होने की उम्मीद है।

100 क्यूसेक गंगाजल प्लांट से नोएडा और इंदिरापुरम को दिवाली के बाद से ही सप्लाई शुरू करनी थी, लेकिन पाइप लाइन लीकेज की वजह से आपूर्ति सुचारु न हो सकी।

पाइप लाइन बिछाने वाले सरकारी विभागों की कमी से लोगों को गंगाजल के लिए तरसना पड़ रहा है। लंबे समय बाद चार दिन पहले प्रताप विहार स्थित 100 क्यूसेक गंगाजल प्लांट से नोएडा को 50 क्यूसेक गंगाजल की आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन


गंगाजल प्लांट प्रभारी आरके अग्रवाल ने बताया कि रविवार को नोएडा से अधिकारियों ने गंगाजल सप्लाई बंद करा दी। अब दोबारा डिमांड मिलने पर सप्लाई शुरू की जाएगी।

उन्होंने बताया कि रविवार को जीडीए ने इंदिरापुरम के लिए 15 क्यूसेक सप्लाई ली। करीब छह घंटे बाद जीडीए अधिकारियों ने लीकेज की वजह से सप्लाई बंद करा दी। अब दो दिन बाद इंदिरापुरम को सप्लाई देने की डिमांड की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें