फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के बाद नोएडा-ग्रेनो बने सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क वाले शहर

Sat, 09 Mar 2019 03:12 AM IST
vivek shukla योगेश शर्मा, नोएडा
विज्ञापन
metro
विज्ञापन

मेट्रो रेल कनेक्टिविटी के मामले में नोएडा ने एनसीआर के अन्य शहरों को पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली के बाद नोएडा मेट्रो नेटवर्क वाला सबसे बड़ा शहर बन गया है। एनसीआर में मेट्रो रेल नेटवर्क की कुल लंबाई 88.52 किलोमीटर है। इसमें आधे से ज्यादा (47.337) किलोमीटर लंबी हिस्सेदारी अकेले नोएडा-ग्रेटर नोएडा की है।

विज्ञापन


एनसीआर में दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) का नेटवर्क 58.82 किलोमीटर लंबा है। इसमें डीएमआरसी द्वारा संचालित 29.7 किलोमीटर लंबी नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन को जोड़ लिया जाए तो मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई 88.52 किलोमीटर है।

अगर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन को छोड़ दिया जाए तो अब तक फरीदाबाद को जोड़ने वाली 17.075 किलोमीटर लंबी वायलेट लाइन (बदरपुर बॉर्डर से एक्सकॉर्ट मुजेसर-राजा नाहर सिंह) एनसीआर में सबसे लंबी थी, लेकिन शनिवार से सिटी सेंटर से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद फरीदाबाद को पछाड़ते हुए नोएडा 17.637 किलोमीटर लंबी (न्यू अशोक नगर से सिटी सेंटर-इलेक्ट्रॉनिक सिटी, कालिंदी कुंज से बॉटेनिकल गार्डन) मेट्रो लाइन वाला शहर बन जाएगा। इसमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन को जोड़ा जाए तो मेट्रो रेल नेटवर्क की लंबाई 47 किलोमीटर से ज्यादा हो जाएगी।
विज्ञापन


यूपी ने हरियाणा को पछाड़ा
दिल्ली से कनेक्टिविटी के मामले में उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को पछाड़ दिया है। हरियाणा में मेट्रो रेल नेटवर्क की लंबाई 29 किलोमीटर है जबकि उत्तर प्रदेश में 59.52 किलोमीटर लंबे ट्रेक पर मेट्रो दौड़ रही है।
विज्ञापन


मेट्रो नेटवर्क एक नजर में
नोएडा-ग्रेटर नोएडा    47.337 किलोमीटर
फरीदाबाद            17.075 किलोमीटर
गाजियाबाद            12.2 किलोमीटर    
गुरुग्राम                 7.5 किलोमीटर
बहादुरगढ़            4.876 किलोमीटर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें