फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में अब और महंगे नहीं होंगे फ्लैट

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में अपना आशियाना चाहने वालों के लिए राहत की खबर है। इस बार फ्लैटों का सर्किल रेट नहीं बढ़ेगा। हालांकि, बाकी संपत्तियों के रेट बढ़ेंगे। दरअसल, रजिस्ट्री विभाग ने विगत वर्ष फ्लैटों के सर्किल रेट में इजाफा किया था।
विज्ञापन


ए श्रेणी के सेक्टरों में स्थित ग्रुप हाउसिंग फ्लैटों की कीमत 55 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक है। इस कीमत के आधार पर ही फ्लैटों की रजिस्ट्री होती है, जिस पर स्टांप शुल्क देना पड़ता है।

रेट ज्यादा होने का असर फ्लैटों की खरीद-बिक्री पर पड़ा है। रजिस्ट्री विभाग भी मान रहा है कि फ्लैटों का रेट काफी है।
विज्ञापन

हालांकि यहां होने जा रही है 10% की बढ़ोतरी

हालांकि रजिस्ट्री विभाग ग्रुप हाउसिंग भूखंडों की दरों में 10 फीसदी वृद्धि करने जा रहा है। मगर इसका असर फ्लैट खरीदारों पर इसलिए नहीं पड़ेगा, क्योंकि यहां नोएडा प्राधिकरण ही ग्रुप हाउसिंग भूखंड आवंटित करता है और प्राधिकरण आवंटन दरों पर ही भूखंड देता है।

उसका सर्किल रेट से लेना-देना नहीं है। रजिस्ट्री विभाग के इस प्रस्ताव पर डीएम की मंजूरी मिलनी बाकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें