फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida : नयागांव के चार मंजिला मकान में सिलिंडर फटने से लगी आग, जान बचाने छत पर भागे 100, पहली मंजिल से कूदे 6

Thu, 10 Jul 2025 06:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

उठती लपटें और धुंआ भरते देख लोग इधर-उधर भागने लगे। जब कोई रास्ता नहीं दिखा तो छह लोग पहले तल से नीचे कूद गए।
विज्ञापन
Demo - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर-87 के नयागांव में चार मंजिला मकान में मंगलवार देर रात गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई। उठती लपटें और धुंआ भरते देख लोग इधर-उधर भागने लगे। जब कोई रास्ता नहीं दिखा तो छह लोग पहले तल से नीचे कूद गए। इससे वे घायल हो गए। करीब 100 लोग चौथे फ्लोर की छत पर चले गए। अग्निशमन विभाग की टीम ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


छत पर फंसे लोगों को सीढ़ियों से सुरक्षित निकाला। कोई हताहत नहीं हुआ। फेज-टू थाना क्षेत्र के नयागांव की गली नंबर-1 में चार मंजिला मकान में 100 से ज्यादा लोग किराए पर रहते हैं। हर तल पर 10 से 15 कमरे बने हैं। पास में  फैक्टरियां और कंपनियां होने की वजह से एक कमरे में कई लोग साथ में रहते हैं। कुछ परिवार भी यहां रहते हैं। मकान के पहले तल पर परिवार के साथ रहने वाले दुकानदार की पत्नी मंगलवार रात साढ़े 11 बजे खाना बना रही थी। उसी दौरान सिलिंडर में आग लग गई। इससे कुछ देर में सिलिंडर फट गया। कमरे व आसपास के लोग बाहर निकल गए थे।

 उधर, कमरे से लपटें निकलने लगीं और मकान में धुआं भर गया। इस दौरान कई लोग प्रथम तल से नीचे कूद गए। इसमें युवती का पैर टूट गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि टीम ने एंटी स्मॉग गन से धुएं को बाहर निकाला। फिर छत पर खड़े लोगों को सीढ़ियों से सुरक्षित निकाला गया। अग्निशमन विभाग ने लोगों के छत से कूदने की जानकारी से इन्कार किया है। 
विज्ञापन


आग की सूचना पर पुलिस अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस भी मौके मुस्तैद रही। इस दौरान मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने लगे। 

आग इतनी तेजी से फैली कि भागने का मौका ही नहीं मिला
छत पर फंसे रोहित और गुड़िया समेत अन्य लोगों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।  आग की लपटें और धुएं से खुद को घिरा हुआ देखा तो छत पर पहुंचकर लोगों से मदद मांगने लगे। कुछ देर बाद जब अग्निशमन विभाग की टीम को हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म के साथ आते देखा तो जान में जान आई। लोगों ने बताया कि मकान मालिक बाइक से अग्निशमन विभाग के दफ्तर पहुंचा और सूचना दी। 

धमाके से सहम गए लोग
आग लगने के कुछ ही देर बाद सिलिंडर फटा। उसके धमाके से लोग सहम गए और कमरे से बाहर निकलने लगे। इससे अफरातफरी मच गई। कुछ मिनट में ही आग की चपेट में कपड़े, बर्तन, फर्नीचर से लेकर अन्य सामान आ गया और आग की लपटें बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें