फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडाः लॉकडाउन के चलते मानसिक तनाव में थी अध्यापिका, 17वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Sat, 25 Apr 2020 11:05 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
शिक्षिका ने 17वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर 78 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली एक शिक्षिका ने शनिवार तड़के अपनी सोसाइटी की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार महिला लॉकडाउन के चलते मानसिक तनाव में थी।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया कि थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू द्वितीय सोसाइटी के एफ-ब्लाक में रहने वाली 35 वर्षीय भगवती बिष्ट ने शनिवार सुबह करीब चार बजे अपनी सोसाइटी की 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

अधिकारी ने बताया कि महिला दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में अध्यापिका थीं। उनके पति का मेडिकल का कारोबार है। डीसीपी ने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें