फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ से चर्चा के बाद माने यूपी के किसान, नोएडा-दिल्ली लिंक रोड पर आवागमन शुरू

Sun, 13 Dec 2020 08:17 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
खोला गया नोएडा-दिल्ली लिंक रोड - फोटो : ANI
विज्ञापन
किसानों के धरना प्रदर्शन के चलते एक दिसंबर से अवरूद्ध नोएडा-दिल्ली लिंक रोड को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आश्वासन के बाद अब खोल दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि नोएडा को दिल्ली से जोड़ने वाले एक मुख्य मार्ग को शनिवार देर रात फिर से खोल दिया गया है।
विज्ञापन


नोएडा के उप पुलिस आयुक्त (डीसीपी) राजेश एस ने देर रात बताया कि किसान प्रदर्शन स्थल को खाली करने के लिए राजी हो गए और सड़क पूरी तरह से फिर से खुल गई है। कुछ प्रदर्शनकारी वहां अभी भी हैं, लेकिन वे जल्द ही इसे खाली कर देंगे।



वहीं, भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आश्वासन के बाद हम लोगों ने चिल्ला बॉर्डर पर चल रहे धरने को समाप्त करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धरना स्थल पर अखंड रामायण का पाठ हो रहा है और रविवार को उसका समापन हो जाएगा। उसके बाद पूरे मार्ग को खोल दिया जाएगा। 

बता दें कि चिल्ला बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों ने शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की थी। मुलाकात के लिए किसानों की पांच सदस्यीय टीम रक्षा मंत्री के आवास पर गई थी।

किसानों की तरफ से रक्षा मंत्री के सामने 18 सूत्रीय मांगों को रखा गया था। मुख्य मांग यह थी कि किसान आयोग का गठन किया जाए। इस दौरान दोनों पक्षों में बनी सहमति के बाद बॉर्डर को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया।

किसानों की सहमति मिलने के बाद देर रात बॉर्डर पर लगे बैरिकेड हटाए गए, जिसके बाद दिल्ली जाने के लिए वाहन चालकों ने इस मार्ग का प्रयोग शुरू कर दिया। चिल्ला बॉर्डर बंद रहने के कारण दिल्ली जाने के लिए वाहन चालकों को डीएनडी और कालिंदी कुंज होकर जाना पड़ रहा था। ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें