परिवार ने दावा किया है कि उनके तीन बच्चे उस स्कूल में पढ़ते हैं। नोएडा के सेक्टर-115 स्कूल कैम्पस में दो लड़कियां, जबकि एक बेटा स्कूल की दूसरी शाखा में है। कोरोना लॉकडाउन के कारण उनके बच्चे घर लौट आए थे और 18 जून को अपने स्कूलों में वापस लौट गए थे। लड़की के माता-पिता को 3 जुलाई को स्कूल से फोन आया और उन्होंने उनके बड़े बच्चे के बारे में कुछ बताने के लिए उन्हें तुरंत स्कूल पहुंचने के लिए कहा था।
छात्रा की मां ने कहा कि जब वह और उनके पति स्कूल में पहुंचे तो स्कूल के अधिकारियों ने उनके फोन जबरन छीन लिए और उन्हें उनकी बेटी का शव कक्षा के पंखे से लटका हुआ दिखाया गया।
मां ने आरोप लगाया कि स्कूल ने उन्हें जबरन शव के दाह संस्कार के बारे में कुछ कागजात पर हस्ताक्षर कराए। उन्होंने हमारे मना करने के बाद भी जबरन शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका की मां ने दावा किया कि उसकी बेटी का शरीर नीला पड़ गया था और कपड़े फट हुए थे और छत के पंखे से शव लटका हुआ था।
मृतका की मां ने एक वीडियो में दावा किया है कि मेरी बेटी को स्कूल में मार दिया गया है और मुझे शक है कि उसके साथ वहां कुछ भयानक हुआ है। वहां के लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे मारकर उसका शव पंखे से लटका दिया।
उन्होंने वीडियो में कहा कि मैं आप सभी से आग्रह करती हूं, कृपया हमारी मदद करें ! हमारे पास वकीलों के लिए पैसा नहीं हैं। कृपया हमें न्याय दिलाने में मदद करें। यह किसी भी अन्य बच्चे के साथ हो सकता है।